फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के लिए गोंडा भेजा जाएगा तमसा का इंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले से चलकर वाराणसी को जाने वाली तमसा पैसेंजर का इंजन बेपटरी होने के मामले में जांच के लिए इंजन को गोंडा भेजा जाएगा। इसके बाद ही मामले में कोई कार्रवाई की जाएगी। आजमगढ़ से वाराणसी जाने वाली 55135 तमसा पैसेंजर ट्रेन को शुक्रवार सुबह 4.55 बजे वाशिंग पिट से रेलवे स्टेशन आते समय इंजन पटरी से उतर गया था। स्टेशन मास्टर की ओर से जांचकर रिपोर्ट वाराणसी भेज दी गई थी। अब गोंडा में चेक कराया जाएगा की हादसा किस वजह से हुआ।
विज्ञापन

आजमगढ़ से वाराणसी जाने वाली तमसा पैसेंजर (55135) ट्रेन को शुक्रवार सुबह 4.55 बजे वाशिंग पिट से प्लेटफार्म एक पर लाया जा रहा था। लाइन नंबर तीन के पहले उसका इंजन पटरी से उतर गया था। इंजन के पटरी से उतरने से हड़कंप मच गया था। मऊ से दुर्घटना सहायता ट्रेन के आने के बाद साढ़े आठ बजे इसे पटरी पर लाया गया था। मऊ और वाराणसी के अधिकारियों ने ट्रेन के इंजन के पटरी से उतरने की जांच शुरू की था। जांच के बाद स्टेशन मास्टर, वाराणसी के वरिष्ठ मंडल यांत्रिकी इंजीनियर बीपी सिंह, मंडल इंजीनियर सामान्य एनकेपी गुप्ता, वरिष्ठ मंडल सरंक्षा अधिकारी मेहताब आलम ने रिपोर्ट वाराणसी भेज दी थी। प्रारंभिक जांच में कोई दोषी नहीं मिला था। स्टेशन मास्टर बाबू राम ने बताया कि तमसा पैसेंजर के इंजन को जांच के लिए गोंडा भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि हादसा किस वजह से हुआ। इसके बाद ही मामले में कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें