आजमगढ़। एक न्यूज चैनल के एंकर द्वारा हजरत मोहम्मद साहब की बेटी और पत्नी की शान में असंसदीय भाषा का प्रयोग किए जाने के विरोध में शुक्रवार को अंजुमन अंसारे हुसैनी के तत्वावधान में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया और एंकर के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
शिया कमेटी के चेयरमैन अजादार हुसैन ने कहा कि शिया मुसलमानों की पवित्र हस्तियों के बारे असंसदीय शब्दों का प्रयोग कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम किया गया है। इसमें बहुत बड़ी साजिश नजर आ रही है। हिंदुस्तान का मुसलमान चाहता है कि देश में अमन कायम रहे। शिया समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री से न्यूज चैनल के एंकर के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दायर कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।