मेजवां। फूलपुर स्थित मंग लबाजार में मरहूम शायर अरशी जौनपुरी की याद में बज्म गुल्शने अदब की ओर से गुरुवार रात मुशायरे का आयोजन किया गया। शायर अपनी नज्मों की फुहार से श्रोताओं को रातभर भिगोते रहे। मुशायरा का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
मुशायरे की शुरुआत शायरों ने नात पाक पढ़ कर किया। मुशायरा में शायरों ने आज के हालात, गरीबों की जिंदगी पर रोशनी डाली तो हिंदू-मुस्लिम एकता पर रचना सुनाई। मुशायरों के क्रम में शायर रेयाज इलाहाबादी, मैकश फूलपुरी, तस्कीन आजमी, मिस्दाक आजमी, रफीक फूलपुरी, सुहेल सिकरौली, डा. अनवर संजरी, डा. रंजन आजर, मुख्तार आलम, एखलाक बंदवी, याकूब आजम, आरिफ रईस, सबा नाजरी, साजिद बद्र, खबीर मुबारकपुरी, साकिब लोहियाबी, असर आजमी, नेहाल मनचला, रफीक मुबारकपुरी, मजहर अतरौलवी, तसिउद्दीन आजमी, अकील जौपपुरी ने अपनी रचना सुनाई। अध्यक्षता डा. अबूजर इस्लाही और संचालन गैबी जौनपुरी ने किया। संयोजक रफीक आजमी ने आभार प्रकट किया।