आजमगढ़। डीएवी पीजी कालेज और शिवाजी पीजी कालेज कप्तानगंज तेरही में छात्रसंघ का चुनाव 10 दिसंबर को होगा। डीएवी पीजी कालेज के चुनाव अधिकारी ने बताया कि बुधवार को विभिन्न पदों के लिए 31 नामांकन फार्म की बिक्री की गई। वही शिवाजी पीजी कालेज के चुनाव अधिकारी ने बताया कि आठ दिसंबर को नामांकन फार्म की बिक्री की जाएगी।
डीएवी पीजी कालेज के चुनाव अधिकारी सौम्य सेन गुप्ता ने बताया कि बुधवार को विभिन्न पदों के लिए 31 परचे खरीदे गए। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन फार्म, उपाध्यक्ष के लिए छह, महामंत्री के लिए चार, संयुक्त मंत्री के लिए दो, विज्ञान संकाय के लिए तीन, कला संकाय के लिए दो, वाणिज्य संकाय के दो नामांकन फार्म खरीदे गए। उन्होंने बताया कि सात दिसंबर को अपरान्ह 11 बजे से दो बजे तक नामांकन फार्म दाखिल किए जाएगे। इसी दिन 2.30 बजे से नामांकन फार्मो की वैधता की जांच की जाएगी। 3.30 से चार बजे तक नामांकन फार्मो की वापसी होगी। सायं पांच बजे वैध प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होगी। उन्होंने बताया कि वैध प्रत्याशियों के साथ पांच बजे चुनाव अधिकारी के साथ बैठक होगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं ने अपना परिचय पत्र प्राप्त कर लेने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी है कि जो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे वह आचार संहिता का अगर पालन नहीं करते है तो उनका परचा निरस्त कर दिया जाएगा।
शिवा जी पीजी कालेज तेरही कप्तानगंज के चुनाव अधिकारी डा. एसके गौतम ने बताया कि आठ दिसंबर को नामांकन फार्मों की बिक्री सुबह नौ बजे से होगी। इसी दिन सुबह 10 बजे से नामांकन होगा। 12 बजे नामांकन फर्मों की वापसी होगी। नौ दिसंबर को नामांकन फार्मो की जांच होगी और 10 दिसंबर को सुबह नौ से दो बजे तक मतदान होगा। इसी दिन दो बजे से मतगणना और विजयी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा और शपथ ग्रहण के साथ प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा।
दुर्गा पीजी कालेज में भी अधिसूचना जारी
आजमगढ़। श्रीदुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंडेश्वर के सत्र 2017-18 के छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। चुनाव अधिकारी डा. राजीव त्रिपाठी ने बताया कि आठ को प्रात: 1 0बजे से 1 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन जमा किया जाएगा। दोपहर 1.30 बजे से अपराह्न 2.00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया चलेगी। दोपहर 2 बजे से 2.30 तक नामांकन वापसी का समय रहेगा। अपराह्न 2.45 बजे पर वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 10 दिसम्बर को 8.30 बजे से अपराह्न 1.30 तक मतदान संपन्न कराया जाएगा। इसके बाद दो बजे से मतगणना का कार्य अंतिम गिनती तक जारी रहेगा। मतगणना सम्पन्न होने के बाद प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा।
कहीं पोस्टरों की ़सफाई तो कहीं चिपके हैं पोस्टर
आजमगढ़। कालेजों में चात्रसंघ चुनाव लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार की जाती है। आचार संहिता का पालन भी करना होता है। चुनाव की अधिसूचना के बाद भी कालजों की दीवारों और आसपास में प्रत्याशियों के पोस्टर अभी भी बिखरे पड़े हैं, जो आचार संहिता के उल्लघंन की ओर इशारा कर रहा है। शिब्ली कालेज में जहां बुधवार को पोस्टर आदि साफ कराए गए, वहीं डीएवी में भी जल्द इसे साफ कराने की बात कही जा रही है।