फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के जन्म पर आयोजित हुआ समंवय भोज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी की ओर से रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जन्मदिन पर रविवार को समन्वय भोज का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के चित्र पर तिलक लगाकर उनके लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

हौसला प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अथक प्रयासों से हमारी सरकार केंद्र सहित 18 राज्यों में भी है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त, मंहथ राजेश मिश्र, माधव कृष्ण त्रिपाठी, अखिलेश कुमार मिश्र, देवेंद्र सिंह, प्रेम नारायण पांडेय ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरगोविंद, प्रभुनाथ सिंह, शिवशंकर सिंह, कैलाश नाथ शर्मा को सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर महामंत्री मृगांक शेखर सिन्हा, सुनील मिश्रा, उपाध्यक्ष चंडिका नंदन सिंह, शैल राय, संतोष शिल्पकार, मंत्री पंकज मोदनवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, शफकत रिजवी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें