फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरु होगा हर ब्लाक पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के दूसरे गुट ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कचहरी स्थित रिक्शा स्टैंड पर मांगों को लेकर धरना दिया। इसके बाद कार्यकत्रियों ने जुलूस निकाल कर विकास भवन तक पहुंची और गेट पर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष सुमित्रा सिंह ने कहा कि 13 सूत्री मांगों को लेकर हमारा अनिश्चित कालीन धरना 24 अक्तूबर से हर ब्लाकों पर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की हठवादिता और वादा खिलाफी किए जाने के कारण संघ हड़ताल करने के लिए बाध्य हुआ है। हमारी मांग को अगर सरकार जल्द ही पूरी नहीं करती है तो हड़ताल जारी रहेगी। धरने में प्रांतीय उपाध्यक्ष द्रौपदी सिंह, जिला महामंत्री उषा सिंह, सीमा सिंह, विद्या सिंह, कंचन मिश्रा, नीतू पांडेय, शीला सिंह, पूर्वांचल अध्यक्ष विद्या सिंह, मंडल संरक्षक प्रभुनारायण पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें