फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के डेढ़ वर्ष बाद ब्लाक प्रमुख लेंगे शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जहानागंज के ब्लाक प्रमुख के जेल से छुटने के बाद डीएम चंद्रभूषण सिंह ने शपथग्रहण की तिथि नौ अक्तूबर निर्धारित कर दिया है। शपथग्रहण का कार्यक्रम पूरा कराने के लिए एसडीएम सदर को नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया। चुनाव के करीब डेढ़ वर्ष बाद वे शपथ लेंगे।
विज्ञापन

अपहरण के मामले में संजय यादव जेल में निरुद्ध थे। जेल के भीतर रहते हुए संजय यादव ने भारी भरकम वोट से ब्लाक प्रमुख का चुनाव जीत लिया। प्रशासनिक दवाब के चलते संजय प्रमुख पद की शपथ नहीं ले सके। जहानागंज ब्लाक में प्रमुख पद का शपथग्रहण न होने से ब्लाक के 82 गांव में विकास का पहिया ठप हो गया। इसी बीच संजय यादव को अदालत ने जमानत दे दिया। संजय के जेल से बाहर निकलने की जानकारी मिलते ही डीएम ने नौ अक्तूबर शपथग्रहण की तिथि निर्धारित कर दिया। शपथग्रहण सकुशल संपन्न कराने के लिए एसडीएम सदर को नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया। ब्लाक के अधिकारी और कर्मचारी शपथग्रहण की तैयारी जोरों से शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें