फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी गर्भ वती महिला की मौत, दो कर रही संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आग से झुलसकर जिला अस्पताल में भर्ती हुई गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मंगलवार की रात मौत हो गई। जबकि एक युवती और महिला का अभी भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डाक्टर ने दोनों की हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन

मृत महिला अर्चना यादव (25) पत्नी रामविनय मेंहनगर थाना क्षेत्र के ठूठवां गांव की रहने वाली थी। अर्चना यादव गर्भवती थी। 27 अगस्त की रात संदिग्धाहाल में आग लगने से अर्चना झुलस गई। जहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात को उसकी मौत हो गई। अर्चना के घर वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इसी क्रम में मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी प्रियंका (25) पत्नी अजय साहनी और इसी जिले के हलधरपुर गांव निवासी रिंकू राजभर (22) पुत्री लालजी मंगलवार की रात संदिग्धाहाल में आग लगने से दोनों झुलस गई। परिवार के लोग इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें