फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 15 सहकारी समितियों का होगा कायाकल्प, 30 लाख रुपये मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की 15 सहकारी समितियों की मरम्मत का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए शासन की ओर से समितियों के खाते में दो-दो लाख रुपये भेजे गए हैं। इस धनराशि से समितियों के भवनों की मरम्मत, रंगरोगन और वॉल पेंटिंग कराई जाएगी। जरूरत के अनुसार कुछ समितियों में कुर्सियां भी खरीदी जाएंगी।
विज्ञापन

इससे जर्जर भवनों की स्थिति में सुधार होने के साथ ही कर्मचारियों और किसानों को भी सहूलियत मिलेगी। एआर सहकारिता अजय कुमार ने बताया कि पल्हनी ब्लॉक की ऊंचागांव, बिशुनपुर और अजमतपुर समितियों की मरम्मत कराई जाएगी।
जहानागंज ब्लॉक की देवसीहासपुर, बोहनामनौर, मित्तूपुर और भुजहीरामपुर समितियों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। सठियांव ब्लॉक की जगदीशपुर असोना और रानी की सराय सहकारी समिति में भी मरम्मत का कार्य होगा।
विज्ञापन

इसी तरह मोहम्मदपुर ब्लॉक की गंभीरपुर और मिर्जापुर ब्लॉक की मिर्जापुर समिति का कायाकल्प किया जाएगा। ठेकमा ब्लॉक की असवनिया और जिवली समितियों के साथ तरवा ब्लॉक की टोडर होल्पुर और सराय वृंदावन समितियों की भी मरम्मत कराई जाएगी।
प्रत्येक समिति को दो लाख रुपये मिलने से कुल 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत भवनों के टूटे प्लास्टर को ठीक करने, दीवारों की रंगाई-पुताई और वॉल पेंटिंग सहित अन्य जरूरी कार्य कराए जाएंगे।
00 वर्जन
15 सहकारी समितियों के खाते में धनराशि पहुंच चुकी है। मरम्मत, रंगरोगन आदि कार्य समिति के माध्यम से ही कराए जाएंगे। जल्द ही काम शुरू होगा। -अजय कुमार, एआर सहकारिता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें