फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भय के चलते गांव में नहीं आ रही बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरा हत्याकांड: भय के चलते चकमेउवा में नहीं आ रही बारात
विज्ञापन


रानी की सराय। थाना क्षेत्र के चकमेउवा गांव में 28 मई की रात कोटे के विवाद में पीट पीटकर की गई दो लोगों की हत्या में शामिल प्रमुख आरोपी ग्राम प्रधान सहित कुल 11 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हों लेकिन भय और दहशत का माहौल अभी भी बरकरार है। गांव में शनिवार को भी जहां फोर्स तैनात रही। वहीं पुलिस के वाहन का सायरन गूंज रहा है। भय का आलम यह है कि बारात आने को तैयार नहीं हो रही। इसके चलते लोग अन्यत्र व्यवस्था कर शादी कर रहे हैं।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकमेउवा गांव निवासी बालचंद्र मौर्य के बेटी की शादी दो जून को तय है लेकिन 28 मई की रात हुई घटना के बाद बारातियों ने गांव में आने से इंकार कर दिया। मजबूरन बालचंद्र को अपनी बेटी की शादी के लिए घर से करीब तीन किलोमीटर दूर रानी की सराय बाजार में स्थित एक इंटर कॉलेज में व्यवस्था करनी पड़ी। जहां से उसकी शादी संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालचंद्र के बेटी की शादी तो किसी तरह से हो गई। लेकिन अन्य लोगों को भी इसका भय सता रहा है। बता दें कि कोटे के विवाद के चलते 28 मई की रात ग्राम प्रधान राजेंद्र यादव और उसके समर्थकों ने पीट पीटकर अपने विपक्षी सूदर्शन चौहान और मुन्नीलाल चौहान की हत्या कर दी। जबकि सुदर्शन का भतीजा राजू घायल है। उसका इलाज चल रहा। इस घटना में शामिल राजेंद्र यादव सहित कुल 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। सुरक्षा कारणों से मौके पर अभी भी पुलिस फोर्स तैनात है। उच्चाधिकारी भी गांव की स्थिति पर नजर गड़ाए हुए हैं। बावजूद इसके लोगों के दिल से दहशत नहीं खत्म हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें