फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किशोर और युवक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में किशोर और युवक की मौत
विज्ञापन


ेसगड़ी/मेजवां। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बागखालिस गांव के पास शुक्रवार की रात 11 बजे के करीब अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दो किशोर घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। वहीं फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर पंप के पास शुक्रवार की रात सवा बारह बजे टायर पंक्चर होने से स्कार्पियो पलटने से घायल किशोर की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। इनका अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के समय बाइक और स्कार्पियो सवार बारात से घर लौट रहे थे।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छतरपुर खुशहाल गांव निवासी अनिल यादव (22) पुत्र दुर्गविजय के पड़ोसी अजय यादव की बारात जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के समुंद्रपुर गांव में गई थी। अनिल यादव, निजामाबाद थाना क्षेत्र के भदुली गांव निवासी अपनी बुआ के पुत्र रवि यादव (13) पुत्र अशोक और गांव का मनीष यादव (16) पुत्र गोपाल के साथ एक बाइक पर सवार होकर बारात में गया था। रात करीब 11 बजे यह तीनों भोजन करने के बाद घर लौट रहे थे। जैसे ही बागखालिस गांव के पास पहुंचे कि सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में अनिल की मौके पर मौत हो गई। जबकि रवि और मनीष का क्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल यादव दो भाई और एक बहन में बड़ा था। इसीक्रम में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बिलारमऊ गांव से शुक्रवार की शाम बारात सरायमीर थाना क्षेत्र के परशूरामपुर गांव में गई थी। जिसमें शामिल होने के लिए बिलारमऊ गांव निवासी अंकुर चौरसिया (13) पुत्र मनीष, याज्ञेंद्र चौरसिया (13) पुत्र मखंचू, संतोष यादव (19) पुत्र लाले और जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के गोड़िला गांव निवासी अंतू (32) पुत्र रामफेर गया हुआ था। बारात में भोजन करने के बाद यह लोग स्कार्पियो में बैठकर घर लौट रहे थे। रास्ते में जगदीशपुर पंप के पास स्कार्पियो का अगला टायर पंचर हो गया और गाड़ी पलटकर गड्ढे में चली गई। इसमें दबकर अंकुर चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य तीनों को सीएचसी मुबारकपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने याज्ञेंद्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जबकि अन्य का वहीं पर इलाज चल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें