मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
तहबरपुर । थाना क्षेत्र के भूइधरपुर गांव में शुक्रवार की रात फांसी लगाकर विवाहिता ने जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
भूइधरपुर गांव निवासी अंशिका (19) पुत्री रामदरस यादव की शादी पांच मई को कंधरापुर थाना क्षेत्र के गद्दीपुर गांव निवासी सोनू यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद अंशिका विदा होकर ससुराल गई और वहां 18 दिन रहने के बाद 22 मई को अपने मायके चली आई। शुक्रवार की रात वह कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। सीओ बूढनपुर सुधाकर सिंह ने बताया कि लाश पीएम को भेजवा दी गई। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।