फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 147 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का जिले में होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से संचालित जिले के 147 आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द अपना भवन मिलने की उम्मीद है। प्रत्येक भवन पर करीब 11 लाख 86 हजार रुपये की लागत से इन भवनों का निर्माण कराया जाएगा। विभाग की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में कवायद की जा रही है। इसके लिए सभी गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र खोले गए हैं। भवन न होने से उन्हें परेशानी होती है। इसके चलते अब 147 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए शासन ने स्वीकृति दी है। छह वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों व महिलाओं को बाल विकास पुष्टाहार विभाग की योजनाओं का लाभ देने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन होता है। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर एक कार्यकर्ता और एक सहायिका की तैनाती है। तीन से छह साल तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर निशुल्क शिक्षा देने का भी प्रावधान है। जिले में 5588 आंगनबाड़ी केंद्रों में लगभग 4926 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 4158 सहायिकाएं तैनात हैं। इसमे से 700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र खुद के भवन में संचालित हो रहे हैं। बाकी के प्राथमिक विद्यालयों, पंचायत भवनों और सामुदायिक भवनों में चल रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पंचायत भवन और किराये के भवन में चलने वाले 147 केंद्रों को अपना खुद का भवन देने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसकी स्वीकृति मिल गई है। प्रत्येक केंद्रों पर 11 लाख 86 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। एक आंगनबाड़ी केंद्र के भवन के निर्माण पर 7.86 लाख मनरेगा, दो लाख 15वें वित्त से ग्राम पंचायत और दो लाख रुपये बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग खर्च करेगा।
इन ब्लाॅकों मेंं इतने आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण
ब्लाॅक - आंगनबाड़ी केंद्र की संख्या
ठेकमा - एक
कोयलसा - चार
महाराजगंज - 17
मार्टीनगंज - आठ
मोहम्मदपुर - चार
मेंहनगर - चार
बिलरियागंज - 10
मिर्जापुर - पांच
हरैया - पांच
पल्हनी - सात
पल्हना - चार
रानी की सराय - पांच
सठियांव - 10
फूलपुर - 13
तहबरपुर - 16
तरवां - दो
जहानागंज - तीन
अहरौला - 10
अतरौलिया - छह
अजमतगढ़ - नौ
लालगंज - छह
शासन की ओर से 147 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसके लिए बजट जारी हो गया है। जल्द ही भवनों का निर्माण पूर्ण हो जाएगा। भवन बनने के बाद खुद के भवन में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन होगा। - हेमंत कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें