फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 1448 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण

Mon, 28 Sep 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के डीएवी पीजी कालेज में रविवार को दो चरणों में कुल 1448 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशासनिक अधिकारी प्रशिक्षण के दौरान कालेज में डेरा जमाए हुए थे। वहीं सोमवार से शुरू हो रहे नामांकन को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर रविवार को अवकाश के दिन भी नगर के साथ ही प्रथम चरण के होने वाले नामांकन के क्षेत्रों में स्थित स्टेट बैंक की शाखाएं खुली रहीं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों केे तेज कर दिया है। जिसके तहत रविवार को मतदान कार्य में लगाए गए मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दो शिफ्टों में संपन्न हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले शिफ्ट में 724 और दूसरे में भी 724 मतदान कर्मी शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी प्रशिक्षण स्थल का दौरा करते रहे। डीडीसी ऋतु सुहास खुद पूरे प्रशिक्षण के दौरान कालेज में उपस्थित रहीं और माइक के सहारे इस कार्य में जुटे लोगों को दिशा निर्देश देती रही। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र वर्मा, परियोजना निदेशक शिवकुमार पाँडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रजीत सिंह यादव आदि अधिकारी डीएवी कालेज में मोजूद थे। मंगलवार को भी प्रशिक्षण का जारी रहेगा। वहीं सोमवार से शुरू हो रहे नामांकन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास बैरिकेंटिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं नामांकन के लिए उम्मीदवारों को ट्रेजरी आदि कराने में असुविधा न हो इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने नामांकन क्षेत्रों में पड़ने वाले स्टेट बैंक की शाखओं को खोलने का जो आदेश जारी किया था। उसका परिणाम रहा कि सार्वजनिक अवकाश होने के बाद भी स्टेट बैंक आफ इंडिया की सभी शाखाएं खुली रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें