फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन में विधायक समेत तीन फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिना अनुमति जनसभा करने पर विधायक समेत तीन के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन में फंस गए हैं। उड़नदस्ता प्रभारी ने इनके खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा कराया है। तहरीर में उन्होंने 150 अज्ञात लोगों को भी शामिल किया है। तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

उड़नदस्ता प्रभारी डॉ. बृजेश यादव ने बताया कि सपा नेता अबू आसिम आजमी के आगमन पर बुधवार की रात आसिफगंज में स्वागत समारोह व जनसभा का आयोजन किया गया था। विधायक गोपालपुर नफीस अहमद के साथ ही नजमुल होदा व फैजान अहमद ने इस कार्यक्रम की अगुवाई की। इस कार्यक्रम की अनुमति जिला प्रशासन से नहीं ली गई थी। एसडीएम सदर ने इस कार्यक्रम की दो वीडियो भेजी जिसमें तीनों के साथ ही लगभग 150 अज्ञात लोग भी मौके पर मौजूद थे। बिना अनुमति स्वागत समारोह व जनसभा का आयोजन आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आता है। उड़नदस्ता प्रभारी की तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने विधायक नफीस अहमद, नजमुल होदा व फैजान अहमद के साथ ही 150 अज्ञात के खिलाफ शहर कोतवाली में धारा 144 व आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें