फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शे पर नीलम सोनकर के साथ 20 को नामांकन करेंगे निरहुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ लालगंज से पार्टी प्रत्याशी नीलम सोनकर को रिक्शे पर बैठाकर शनिवार को नामांकन करेंगे। नामांकन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय, वनमंत्री दारा सिंह चौहान और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी शामिल होंगे। शुक्रवार को केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि नामांकन के बाद डीएवी मैदान में जनसभा होगी। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सीधी दौड़ लगाकर पुलिस में भर्ती होने का मौका आजमगढ़ के युवाओं को नहीं मिलता। तब सैफई और मैनपुरी की याद आती है। दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि राजनीति पर्सनल नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई है। अखिलेश भइया को लगता है कि राहुल देश का भला कर सकते हैं, मगर सत्य है कि केवल मोदी ही देश का विकास कर सकते हैं। मुलायम सिंह यादव पर कहा कि जो नामांकन के बाद अपने जीत का प्रमाण पत्र लेने नहीं आए वह आखिर कैसे आजमगढ़ का विकास करेंगे। अखिलेश ने कब दूध बेचा है, वे केवल युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें