फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... तो जेल के अंदर भी होने लगी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला जेल से मुकदमे की सुनवाई के लिए कोर्ट जाने से सोमवार को तीन बंदियों ने इंकार कर दिया। पेशी पर न आने पर घरवालों के पता करने पर मालूम हुआ कि मेन्यू का पालन न होने और खाने की खराब गुणवत्ता की वजह से अन्य बंदी भी हड़ताल पर हैं। आरोप है कि जेल के अधिकारी और कर्मचारी खाने मेें कटौती करते हुए घटिया दाल, चावल आदि दे रहे हैं। हालांकि जेल अधीक्षक ने हड़ताल के दावे को खारिज किया।
विज्ञापन

जेल प्रशासन के मुताबिक वर्तमान समय में 11 सौ महिला और पुरुष बंदी हैं। 16 मार्च को जेल से 35 मोबाइलें मिलने के बाद हुए हंगामा के बाद शासन ने जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर सहित अन्य बंदी रक्षकों निलंबित करते नया स्टाफ तैनात कर दिया। जेल की व्यवस्था में सुधार के क्रम में बाहर से आने वाले राशन और खाने पर रोक लगा दी गई है। सोमवार को तीन बंदियों के कोर्ट में पेशी पर जाने से इंकार पर कम और खराब खाने की मांग को लेकर जेल में हड़ताल की सूचनाएं बाहर आने लगी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके मिश्रा ने बताया कि कुछ बंदी हड़ताल करने की योजना बना रहे थे। इसे विफल कर दिया गया। जेल में सख्ती होने पर बंदी तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। आरके मिश्रा के मुताबिक सोमवार को कुल तीन बंदियों को पेशी पर जाना था, लेकिन उन्होंने जाने से इंकार कर दिया। ऐसे में इन तीनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए न्यायालय को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें