फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ार नये पीलिया रोगी आये सामने, तीन रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। स्थानीय कस्बा समेत आसपास के क्षेत्र में एक माह से अधिक समय से फैली पीलिया पर अब तक लगाम नहीं लग सका है। गुरुवार को भी चार की संख्या में नए मरीज मिले, जिसमें तीन की हालत गंभीर देख कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दूषित पानी, गंदगी के चलते मुबारकपुर नपा क्षेत्र समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में 11 जनवरी से पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है। स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से नपा प्रशासन के दूषित पानी को इसका जिम्मेदार बता रहा है तो वहीं नपा प्रशासन अपनी पानी को दूषित मानने से आज भी इंकार कर रहा है। आज भी नए मरीजों के सामने आने का क्रम जारी है। अब तक पीलिया से आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं सरकारी आंकड़ों के अनुसार पीलिया प्रभावितों की संख्या दो सौ से पार हो चुकी है। गुरुवार को भी सीएचसी मुबारकपुर पर काफी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। जांच के बाद चार लोगों में पीलिया की पुष्टि हुई। इसमें 18 वर्षीय जफर गुलरेज पुत्र कमर अब्बास निवासी शाह मुहम्मदपुर, 33 वर्षीय दीपक पुत्र दयाराम निवासी रोडवेज नूरपुर बुतात, 55 वर्षीया पार्वती पत्नी कैलाश राव निवासी नूरपुर बुतात और 27 वर्षीय रविंद्र पुत्र सुबाष निवासी ग्राम खौरा शामिल है। इनमें दीपक, जफर गुलरेज, पावर्ती की हालत गंभीर देख कर सीएचसी प्रभारी ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं गुरुवार को भी डिप्टी सीएमओ डॉ. मनीष शाह ने मुबारकपुर में डेरा डाले रखा। सीएचसी पर व्यवस्थाओं को देखने के साथ ही उन्होंने अस्पताल पर तैनात डॉक्टरों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
अब शाम छह बजे तक होगी पीलिया की जांच
मुबारकपुर। सीएचसी पर जांच के लिए आने वाले मरीजों को अब जांच की सुविधा शाम छह बजे तक मिलेगी। सीएचसी प्रभारी डॉ. सी यादव ने बताया कि अब तक जांच दो बजे तक ही होती थी, लेकिन कस्बे में फैले पीलिया पर अब तक कंट्रोल न लग पाने को देखते हुए अस्पताल पर पीलिया की जांच की कवायद अब शाम छह बजे तक चलेगी। इसके साथ ही इमरजेंसी डॉक्टर भी अस्पताल पर लगातार मौजूद रहेंगे, ताकि कोई भी पीलिया ग्रसित अस्पताल पर पहुंचता है तो उसका तत्काल इलाज शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

दो लाख क्लोरीन की गोली का हो चुका है वितरण
मुबारकपुर। कस्बे में फैली पीलिया को लेकर नपा और स्वास्थ्य महकमा अब तक परेशान है। एक माह से अधिक समय से फैली इस बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब तक दो लाख क्लोरीन की गोली बांटे जाने का दावा किया है। वहीं, नपा का दावा है कि अब तक 92 कुंतल क्लोरीन लीक्विड, 100 बोरी मैलीथियान, 50 बोरी गमेस्कीन, 200 बोरी ब्लीचिंग पाउंडर का प्रयोग किया जा चुका है। इतनी व्यवस्था के बाद भी अब तक पीलिया पर काबू न होना इन विभागों के दावों को हवाहवाई साबित कर रहे हैं।
10 स्थानों पर हुई पानी की जांच
मुबारकपुर। डॉ. अमूल श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुबारकपुर कस्बे में पानी के जांच की कवायद गुरुवार को भी जारी रही। कुल 10 स्थानों पर पानी की जांच की गई और सभी स्थानों पर क्लोरीन की पर्याप्त मात्रा पाई गई। गुरुवार को हुई पानी की जांच के दौरान स्वास्थ्य महकमे के साथ ही नपा प्रशासन के लोग भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें