फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनैतिक दलों के लोग पहुंचे सीएचसी, जाना पीड़ितों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर/सठियांव। कस्बे में फैले पीलिया को लेकर अब राजनीति दलों के लोग भी सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को विभिन्न दलों के नेताओं के साथ ही पूर्व चेयरमैन भी सीएचसी पहुंचे और पीड़ितों का हाल लिया। ज्यादातर नेताओं ने नपा के दूषित पानी को जिम्मेदार बताया तो वहीं कुछ ने फिलहाल सतर्कता व राहत को प्रमुखता देने की बात कही।
विज्ञापन

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को मुबारकपुर कस्बे में फैले पीलिया का हाल लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने सीएचसी मुबारकपुर पहुंच कर प्रभावितों का हाल लिया तो वहीं पूरारानी समेत अन्य प्रभावित इलाकों में पहुंच कर जानकारी ली। उन्होंने पीलिया से मृत हुए दोनों युवकों के परिजनों से मिल कर उन्हें ढांढस भी बंधाया। वहीं पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. शमीम अहमद ने भी सोमवार को पीलिया पीड़ितों का सीएचसी पर पहुंच कर हाल लिया। उन्होंने कहा कि मुहल्ले में स्थित दो पोखरियों को पाट दिया गया है। इसके चलते ही यह स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने सीएचसी पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना भी किया। इसी क्रम में सोमवार को सत्ताधारी दल भाजपा की महिला मोर्चा भी सुनीत श्रीवास्तव व डॉ. संचिता बनर्जी की अगुवाई में कस्बे में पहुंची और पीलिया पीड़ितों का हाल लिया। महिला मोर्चा की टीम ने सीएचसी पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और संतोष जताया। इस टीम में डॉ. पूनम सिंह, नजराना अंसारी, तलअत फातमा, विभा बरनवाल, डा. सुधीर रंजन, विवेक शर्मा, विशाल, अमीर पटेल, प्रेमचंद, राहुल बरनवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें