फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 सूत्री मांगों को लेकर बीडीसी सदस्यों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। ब्लाक कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की ओर से ब्लॉक प्रमुख गुलाबचंद और पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कहना था क्षेत्र के विकास के लिए निर्धारित निधि में कटौती समेत अन्य मांगे पूरी की जाए।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए निर्धारित निधि में कटौती समाप्त कर धन आवंटित करने, बीडीसी सदस्यों का मानदेय निर्धारित करने आदि मांगों को लेकर 26 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पूरे उत्तर प्रदेश के बीडीसी सदस्यों ने अजीत सिंह के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया था। अभी तक शासन की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। इसलिए आज धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। मांग की कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रतिमाह 10 हजार मानदेय दिया जाए, क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रधान की तरह विकास निधि बनाया जाए, मनरेगा का कार्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सौंपा जाए, सफाईकर्मियों का वेतनमान क्षेत्र पंचायत सदस्यों से प्रमाणित कराया जाए, आवास और शौचालय में बीडीसी सदस्यों की निगरानी सुनिश्चित किया जाए, कोटेदारों का वितरण रजिस्टर प्रमाणित करने का अधिकार क्षेत्र पंचायत सदस्यों को दिया जाए। पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संवैधानिक अधिकार से वंचित किया जा रहा है। सकलू यादव, अजीत मिश्र, राममिलन निषाद प्रतिमा गिरी, अरुण त्रिपाठी, आशा देवी, संतोष यादव, कन्हैया गौड़, कमलेश यादव, जयप्रकाश, कौसर अली नरसिंह मौर्य, अभय नारायण मौर्य, जयहिंद सोनी, सहित आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें