फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर पिछड़ों, शोषितों और दलितों को मूर्ख बनाने का प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उनको पता चल गया है कि झूठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ने वाली है। यही कारण है कि आरएसएस के इशारे पर उनके राजनीतिक संगठन भाजपा, विश्व हिन्दू परिषद ने राममन्दिर का मुद्दा खड़ा कर पिछड़ों, शोषितों और दलितों को मूर्ख बनाने का प्लान तैयार किया है। मन्दिर बनवाना उनका लक्ष्य नहीं है, बल्कि मन्दिर के बहाने सत्ता हासिल करना है। जनता सब समझ रही है।
विज्ञापन

यह बातें सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने सोमवार को बातचीत में कहीं। कहा कि भीड़ जुटाने की जो अपेक्षा इन्होंने की थी वो भीड़ नहीं जुट पाई। क्योंकि पिछड़े वर्ग के लोग उनकी चाल को समझ गए हैं। वर्ष 1992 में कल्याण सिंह की भाजपा सरकार में आरएसएस ने पिछड़े समाज के मुख्यमंत्री के विरुद्ध रणनीति बनाकर मन्दिर और मस्जिद गिराने का षड्यंत्र किया। मोदी-योगी के शासनकाल में जनता कमरतोड़ मंहगाई व बेरोजगारी से परेशान है। पिछड़ों व दलितों को भागीदारी से वंचित किया जा रहा। धान क्रय केन्द्र न खुलने के कारण किसान धान को औने-पौने दाम में बिचौलियों को बेचने पर मजबूर है। गन्ना किसानों को पर्चियां नहीं मिल रही हैं। थानों व तहसीलों पर घोर भ्रष्टाचार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें