फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली को पाटकर बनाया जा रहा खड़ंजा, ग्रामीणों ने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। प्रदेश सरकार के निर्देश पर सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ तहसील के खरिहानी में ग्राम प्रधान द्वारा सार्वजनिक नाली को पाटकर खड़ंजा लगवाया जा रहा था। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार की देर शाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणो ने पूर्व प्रधान वेद प्रकाश के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणो ने एसडीएम आशा राम यादव को बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा द्वारा सरकारी अभिलेख में दर्ज सार्वजनिक नाली को पाटकर खड़ंजा लगाया जा रहा है। जबकि इस नाली से हम लोग सिंचाई का कार्य करते हैं। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने थानाध्यक्ष तरवां, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को नाली पर हो रहे निर्माण को रोकने का निर्देश दिया। कार्य तो तत्काल रूक गया लेकिन दूसरे दिन सुबह से ही कार्य फिर शुरू हो गया। पूर्व प्रधान द्वारा 100 नंबर पर सूचना दी गई और कार्य रूक गया। क्षेत्रीय लेखपाल हरिद्वार सिंह ने कहा कि सरकारी अभिलेख में नाली के खाते मे दर्ज है। प्रधान द्वारा गलत निर्माण कराया जा रहा था जिसे रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें