फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग पढ़ाने वाले जांच रहे है बोर्ड की कापियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। वित्त विहीन और माध्यमिक शिक्षक संघ रामजनम गुट के शिक्षकों के मूल्यांकन कार्य बहिष्कार के चलते बोर्ड कापियों का मूल्यांकन अब कोचिंग पढ़ाने वाले लोगों से कराया जा रहा है। इनकी तैनाती उपनियंत्रक के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कराई है। यह आरोप मूल्यांकन कार्य बहिष्कार कर रहे शिक्षकों ने लगाया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के बोर्ड कापियों का मूल्यांकन जिले में चार केंद्रों पर हो रहा है। मूल्यांकन कार्य का माध्यमिक शिक्षक संघ रामजनम गुट और वित्त विहीन शिक्षक संघ बहिष्कार कर रहा है। बोर्ड द्वारा मूल्यांकन कार्य में लगाए गए शिक्षकों में वित्त विहीन शिक्षकों की संख्या काफी है। इनके बहिष्कार के चलते मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो गया था। दो दिनों तक तो शिक्षा विभाग शिक्षकों को मनाने में जुटा रहा। लेकिन इसके बाद उपनियंत्रकों को शिक्षकों की व्यवस्था की जिम्मेदारी दे दी गई। इसके साथ ही मूल्यांकन केंद्रों पर कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षकों की तैनाती कर मूल्यांकन का कार्य कराया जा रहा है। वित्त विहीन शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी अच्युतानंद त्रिपाठी ने बताया शिक्षा विभाग अब ऐसे लोगों की तैनाती कर कापियां जंचवा रहा है जो किसी भी विद्यालय पर शिक्षण का कार्य नहीं करते है। संगठन ने उपनियंत्रकों से जब इन शिक्षकों के बारे में जानकारी मांगनी शुरू किया तो कापियां जांच रहे कई परीक्षक गुरुवार को मूल्यांकन कार्य से किनारा कर लिये। गुरुवार को वित्त विहीन और रामजनम गुट के शिक्षकों मूल्यांकन बहिष्कार जारी रहा। इस अवसर पर डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, श्याम नरायन सिंह, रामनयन त्यागी, अच्युतानन्द त्रिपाठीए, रणजीत राय, हरिराम यादव, गुलाब यादव, शेर बहादुर यादव, पंकज सिंह आदि शामिल रहे।

डीआईओएस ने जीजीआईसी का किया निरीक्षण
पल्हनी। मूल्यांकन कार्य का जायजा लेने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीके शर्मा ने गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज पर बने मूल्यांकन केंद्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उप नियंत्रक द्वारा तैनात किए गए कई शिक्षकों की जांच की और उनसे संबंधित विद्यालयों से अनुमति पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीआईओएस की यह कार्रवाई मूल्यांकन बहिष्कार कर रहे संगठनों द्वारा कोचिंग पढ़ाने वाले लोगों से मूल्यांकन कराने का आरोप लगाने के बाद की गई।
विज्ञापन



छठे दिन जांची गई लगभग 80 हजार कापियां
पल्हनी। धीरे-धीरे मूल्यांकन कार्य में तेजी आ रही है। मूल्यांकन के छठे दिन लगभग 80 हजार कापियों का मूल्यांकन किया गया। शिब्ली इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर गुरुवार को 17636 कापियां जांची गई। राजकीय बालिका इंटर कालेज पर सर्वाधिक 24360 कापियों का मूल्यांकन हुआ। इंटर कालेज सठियांव पर 18531 और डीएवी इंटर कालेज पर 19317 कापियां जांची गई। डीआईओएस ने बताया कि मूल्यांकन कार्य में शुक्रवार से और तेजी आयेगी। निर्धारित समय तक सभी कापियों का मूल्यांकन कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।

शिक्षक नेता सहित 15 लोगों पर केस
आजमगढ़। रोडवेज चौकी प्रभारी गिरजेश सिंह ने बुधवार को थाने में सरकार विरोधी नारेबाजी करने और मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें शिक्षक नेता अजय सिंह एडवोकेट सहित 15 लोगों को आरोपित किया है। चौकी प्रभारी का आरोप है कि शिक्षक नेता बुधवार को जीजीआईसी कालेज के पास बगैर अनुमति के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते हुए सरकार के विरोध में नारेबाजी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें