मार्टीनगंज । उप जिलाधिकारी मार्टिनगंज शनिवार को अपने कार्यालय जाते समय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगी भीड़ को देखकर रुक गए। जानकारी लिए जाने पर रचना पत्नी रिंकू अपने बच्चे रिंकू और रितिक, अनुष्का और निकासीपुर निवासी विनीता पत्नी संतोष ने बताया कि हम अपने कुपोषित बच्चे शौर्य का इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल आजमगढ़ ले जाना चाहते है लेकिन दो दिनों से साधन उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण जा नहीं पा रहे है। उपजिलाधिकारी ने इंद्रभान सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी से वार्ता कर साधन की व्यवस्था करने को कहा। वहां उपस्थित कर्मचारी मुस्ताक अहमद से और अधिकारी कर्मचारियों के बारे में उन्होंने पूछा तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि समय से कार्यालय में अगर उपस्थित नहीं रहेंगे तो आप सब के खिलाफ विभागीय कारवाई की जायेगी। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी धनंजय पांडे से जब पूछा गया तो उनका कहना है कि हमें जानकारी मिली है उपजिलाधिकारी आए थे। उनके निर्देशों का पालन किया गया और कुपोषित बच्चों को सदर अस्पताल आजमगढ़ के लिए भेजकर इलाज करवाया जा रहा है ।
सरकारी भूमि से हटवाया कब्जा
मार्टीनगंज। स्थानीय तहसील के विभिन्न गांव में शनिवार को उपजिलाधिकारी के निर्देश पर गठित पांच टीमों ने सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया। तहसीलदार मार्टिनगंज मनीष कुमार तथा अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रभारी नायब तहसीलदार अरूण यादव के नेतृत्व में कब्जा हटावाया। तहसीलदार मनीष कुमार ने बताया कि समझाने-बुझाने पर कुछ लोगों ने कब्जा स्वयं हटा लिया है। जो लोग समझाने-बुझाने पर कब्जा नहीं हटा रहे हैं, उनके साथ कढ़ाई के साथ निपटा जाएगा।