फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके के साथ दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा रायपुर गांव में स्थित मो. सलीम पुत्र बदरुद्दीन की जनरल स्टोर की दुकान में सोमवार की रात जोरदार धमाका होने के साथ ही आग लग गई। गांव के लोग जब तक आग की इस घटना पर काबू पाते कि दुकान का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब दो बजे मो. सलीम की दुकान में धमाके की आवाज हुई। तेज धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। सलीम की दुकान से तेज धुआं और लपटें उठ रही थी। लोगों ने अथक प्रयास कर इस घटना पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान के भीतर मौजूद पांच हजार रुपये नगद और तीन लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया।

संदिग्ध परिस्थिति में दुकान में लगी आग
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के हरवंशपुर मुहल्ले में स्थित एक लांड्री में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हजारो रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है। पीड़ित चंद्रकेश हरवंशपुर मुहल्ले का निवासी है। वह घर से थोड़े दूर पर लांड्री खोला है। सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी दुकान में आग लग गई। लोग जब तक आग पर काबू पाते कि हजारो रुपये मूल्य का कपड़ा आदि जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें