आजमगढ़। बोर्ड परीक्षा के लेकर परीक्षार्थियों में मंगलवार को कफी गहमा-गहमी देखने को मिली। परीक्षा केंद्रों पर सीसी टीवी की व्यवस्था की छात्राओं ने सराहना किया तो वहीं परीक्षा के पूर्व कोर्स न पूरा हो पाने के चलते प्रश्रपत्र हल करने में हो रही परेशानी को भी बया किया।
शिबली इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर सुबह की पाली में परीक्षा देने पहुंची छात्रा हिना और कुमकुम ने बताया कि ठंड के चलते प्रशासन ने विद्यालयों को बंद करा दिया था, जिसके चलते कोर्स पूरा नहीं हो सका है, जबकि प्रश्रपत्र पूरे कोर्स पर आधारित था, जिससे प्रश्रो को हल करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहींऽ मनीषा और इफराह ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़ाई हो यह अच्छी बात है। इससे पढने वाले छात्रों को अच्छा अंक मिलेगा और नकल के बल पर अच्छे अंक पाने वाले पीछे रह जाएंगे। मनीषा ने बताया कि प्रश्रपत्र तो अच्छा रहा, लेकिन कोर्स पूरा न होने के चलते कई प्रश्रों के उत्तर देने में काफी मेहनत करनी पड़ी।