फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
गीत के माध्यम से किया स्वच्छता के प्रति जागरूक
विज्ञापन

ठेकमा/ मेंहनगर। ‘राशन देहलू, पेंशन देहलू और देहलू आवास हे प्रधाइन जी’ गीत पर ब्लॉक के कटघर जलालपुर गांव में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी अवधेश सिंह उर्फ विमल बाबरा की ओर से लिखी गई गीत पर 45 मिनट की वीडियो फिल्म बनाई गई है। इसमें बीडीओ पीसी राम, सहायक विकास अधिकारी अखिलेश राय, एडीओ कोआपरेटिव अश्वनी सिंह, विनोद यादव, राजकुमार और ग्राम प्रधान निर्मला ने भाग लिया है। शौचालय न होने से समाज में बढ़ रहे अपराध और फैलने वाली बीमारियों के बारे में बताया गया है।
इसी क्रम में मेंहनगर में कामन सर्विस सेंटर द्वारा स्वच्छ भारत पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मेंहनगर तहसील के करेंहुआ ग्राम पंचायत के सीएससी संचालकों द्वारा शनिवार को साइकिल रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। सीएससी संचालक हिमांशु सिंह ने बताया कि जिला समंवयक आशुतोष यादव के नेतृत्व में केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल स्वूच्छ अभियान को क्षेत्र में परवान चढ़ाने के लिए भारत पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सायकिल रैली का आयोजन किया। इसमें गांव के लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गय्रा।
विज्ञापन


गंदगी और गरीबी से मुक्त हो देश का हर गांव
लाटघाट। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियांवयन को लेकर हरैया ब्लाक परिसर में आयोजित ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में ग्राम प्रधानों को उनके अधिकार और कर्तव्यों के साथ ही सरकार योजनाओं को संचालित करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डिप्टी डायरेक्टर समाज कल्याण जितेंद्र कुमार ने बताया कि विभिन्न सरकारें अपना-अपना चोला पहनाती हैं ।
जैसे पूर्व में लक्ष्मी बाई पेंशन योजना, समाजवादी पेंशन आदि। वर्तमान सरकार भी पेंशन योजना ला रही है। सभी योजनाएं आधार कार्ड से जोड़ दी जाएंगी। अब एक ही आदमी सभी लाभ नहीं लेगा। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में विस्तृत चर्चा किया और कहा कि विवाह योजना में रजिस्ट्रेशन होने के बाद लड़की पक्ष के खाते में 20000 शादी से पहले दे दिया जाएगा। बाकी व्यवस्था सरकार की होगी। इतना ही नहीं समाज कल्याण द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को पेंशन मिलेगी।इस मौके पर प्रशिक्षक प्रमोद कुमार राय, एडीओ पंचायत हरैया दिलराम यादव, एडीओ पंचायत समाज कल्याण रामचंद्र राम, पल्टन यादव, कुशहर निषाद, परमानंद वर्मा, नागेंद्र पटेल, रविंद्र चौहान, रामशरण यादव आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें