फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में एसडीएम सदर और लालगंजको प्रतिकूल प्रविष्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन के निर्देश पर जनपद में श्रावस्ती माडल पर निस्तारित किए जा रहे मामलों की समीक्षा के लिए बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय में तीन तहसीलों के लेखपालों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने तीनों तहसीलों के एसडीएम सभी लेखपालों और तहसीलदार सदर को चार्जशीट जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही एसडीएम सदर और लालगंज को प्रतिकूल प्रविष्टी दी।
विज्ञापन

श्रीवस्ती माडल के आधार पर जन शिकायतों के निस्तारण के लिए समस्त थानों पर दो-दो टीमों की तैनाती की गई है। यह टीमें सप्ताह में दो दिन किसी गांव का चयन कर उस गांव की समस्त शिकायतों का निस्तारण करती है। इसी क्रम में शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करने के लिए जिलाधिकारी ने बुधवार को अपने कार्यालय में तीन तहसील लालगंज, सगड़ी और सदर के लेखपालों की बैठक बुलाई। जिसमें उन्होंने लेखपालों से ग्रामवार शिकायत रजिस्टर के संबंध में जानकारी मांगी। लेकिन कोई लेखपाल ग्रामवार शिकायत रजिस्टर उपलब्ध नहीं करा सका। सिर्फ लालगंज तहसील के एक लेखपाल अशोक कुमार यादव ने शिकायत रजिस्टर बनाया था और उस पर शिकायतों के निस्तारण की स्थिति को दर्ज किया था। फोन से जिलाधिकारी ने लेखपाल द्वारा निस्तारित की गई शिकायतों की जानकारी ली और लेखपाल के कार्यों की सराहना की। इस दौरान सगड़ी तहसील के बरडीहा गांव के लेखपाल ने अपने गांव में कोई भी शिकायत नहीं होने की बात कही और सभी शिकायतों के निस्तारण होने के बारे में बताया। इस पर जिलाधिकारी ने लेखपाल को वहीं रोककर मुख्य राजस्व अधिकारी को गांव में जांच के लिए भेजा। इसके बाद जिलाधिकारी ने संपत्ति रजिस्टर के बारे में पूछा लेकिन कोई भी लेखपाल संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दे सका। इस पर जिलाधिकारी ने लेखपालों को फटकार लगाई और कार्यों को निष्ठापूर्वक करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने तीनों तहसीलों के एसडीएम को सभी लेखपालों और तीनों तहसीलदारों को चार्जशीट जारी करने का साथ ही। इसके साथ ही उन्होंने एसडीएम सदर और एसडीएम लालगंज को प्रतिकूल प्रविष्टी दी। इस मौके पर एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी आलोक कुमार वर्मा, एसडीएम सदर प्रशांत कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें