फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब भी आई भाजपा सरकार, किसान हुए बदहाल - दुर्गा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर हुई। इसमें प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष की रणनीति तय की गई। पूर्वमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि जब-जब प्रदेश में भाजपा सरकार आई तब तक किसानों के समक्ष बदहाली आई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज गन्ना किसानों का दो हजार करोड़ बकाया हो गया है। आलू का उचित मूल्य न मिलने के चलते किसानों को आलू सड़क पर फेंकना पड़ रहा है। वहीं कसानों को नलकूपों से मिलने वाला पानी महंगा हो गया है। रबी की बुआई के लिए किसान बीज व खाद के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि किसानों की समस्याओं के निदान के लिए संघर्ष को तैयार रहे। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि जनहित के सवाल पर प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर पार्टी 27 जनवरी को प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर किसानों व जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन किया जाएग्रा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सदर व मुबारकपुर विधान सभा का धरना जिला मुख्यालय स्थित मेहता पार्क में होगा, जिसका नेतृत्व पूर्वमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, हरिश्चंद्र यादव, अखिलेश यादव करेंगे। सगड़ी व गोपालपुर विस का धरना सगड़ी तहसील पर विधायक नफीस अहमद, पूर्व मंत्री वसीम अहमद के नेतृत्व में होगा। मेंहनगर तहसील पर धरने का नेतृत्व विधायक कल्पनाथ पासवान व पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव करेंगे। निजामाबाद तहसील पर विधायक आलमबंदी आजमी, फूलपुर तहसील पर पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव, लालगंज पर पूर्व विधायक बेचई सरोज, मार्टीनगंज पर पूर्व विधायक आदिल शेख, बूढनपुर तहसील पर विधायक डॉ. संग्राम यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन होगा। बैठक में एमएलसी राकेश कुमार यादव, राजेश यादव, कैलाश यादव, मो. राशिद, इसरार, मुाराम, तेजबहादुर, राजेश गिरी, रामबुझारत, रामाश्रय, भानुमति, शशिकला, सुनीता, शिशुपाल सिंह, आशीर्वाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें