फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 समितियों को समाप्त हुआ रजिस्ट्रेशन, रोका गया चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले की 263 साधन सहकारी समितियों के सदस्य पदों के लिए शनिवार की सुबह 10 बजे से नामांकन का कार्य शुरू हुआ जो शाम को चार बजे तक चला। देर शाम तक विभाग के पास दाखिल हुए नामांकन पत्रों का आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो सका था।
विज्ञापन

जिले में कुल 276 साधन सहकारी समितियां स्थित हैं। जिनके सदस्य पदों पर नामांकन का कार्य शनिवार को होना था लेकिन इनमें से 13 समितियों का रजिस्ट्रेशन समाप्त हो गया। जिसके कारण इन समितियों पर चुनाव को रोक दिया गया। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के देवगांव बाजार स्थित मेहरो जगदीशपुर गोसाईगंज साधन सहकारी समिति के सदस्य पद के लिए नामांकन का कार्य शनिवार को गहमा-गहमी के बीच संपन्न हो गया। समिति के सचिव ऋषिकेश शुक्ला और निर्वाचन अधिकारी पतिराम यादव ने बताया कि शाम चार बजे तक कुल पांच लोगों ने नामांकन दाखिल किया। चुनाव 29 जनवरी को होगा इसके साथ ही सरपंच और उपसरपंच पद के लिए 30 जनवरी को नामांकन, मतदान और मतगणना भी कराई जाएगी इसी क्रम में देवगांव बाजार स्थित साधन सहकारी समिति पर
9 सदस्यों पदों में से छह पदों के लिए नामांकन दाखिल हुए। तीन पदों पर किसी ने नामांकन नहीं किया। बूढ़नपुर प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड कोयलसा में प्रबन्ध समिति के सदस्यों का कुल 8 समितियों में होने वाले चुनाव के लिए प्रात: 10 बजे से 4 बजे तक नामांकन प्रक्रिया कराई गई। जिसमें कोयलसा व कर्महांडींगुरपुर समिति के लिए 9 वार्डो के लिए नामांकन किया गया। जिसमें सभी का निर्विरोध चुना जाना तय है। वही भरौली टोडर, लालपुर भाउपुर व जफरामउ में 9 वार्डों में से 6 सदस्यों ने ही नामांकन किया जिसमें 3 वार्डों के लिए नामांकन नहीं किया जा सका। पासीपुर में 9 वार्डो में से कुल 8 सदस्यों ने नामांकन किया जिसमें एक वार्ड रिक्त रह गया। वहीं सुमेरपुर कौडिय़ा में 9 वार्डो में से 5 सदस्यों ने ही नामांकन किया जहां 4 वार्ड रिक्त रहे। 29 जनवरी को हाने वाले प्रबंध समिति के सभी सदस्यों का चुनाव निर्विरोध होने के कारण नहीं कराया जाएगा। अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुुसार साधन सहकारी समिति अतरौलिया पर चुनाव अधिकारी चंद्रशेखर सिंह द्वारा नामांकन पत्रों की विक्री एवं जमा किया जा रहा था। लेकिन 9 नामांकन पत्रों को जमा कर चंद्रशेखर सिंह समय से पहले तीन बजे ही चले गए। इसके बाद जब कुछ लोग फार्म लेने और जमा करने आए तो उनके न मिलने पर हंगामा करने लगे। सूचना पाकर भाजपा नेता जितेंद्र सिंह गुड्डू भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे उनके पहुंचने के बाद साधन सहकारी समिति के सचिव अरुण यादव ने बिना रशीद काटे ही फार्म जमा किया तब जाकर लोग शांत हुए। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार साधन सहकारी समिति माहुल में सदस्य पद के लिए नामांकन कराया गया। जिसमें पांच सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया। जबकि चार पदों पर किसी ने नामांकन नहीं किया। पवई ब्लाक के कोआपरेटिव प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि 12 साधन सहकारी समितियों में 9 साधन सहकारी पर नामांकन किया गया। जिसमे अंबारी में 6 ने नामांकन 3 रिक्त, सरैयाभटपुरा 7 नामांकन 2 रिक्त, निजामपुर में 8 नामांकन 1 रिक्त, हमीरपुर में मात्र 1नामांकन 8 रिक्त, प्रतापपुर में 1 नामांकन 4 रिक्त, भरमाशाह में 7 पर नामांकन 2 रिक्त और बस्ती साधन सहकारी समिति पर में एक भी नामांकन नही हुआ । खैरुद्दीनपुर और सुमहाडीह में सभी 9 पदों पर नामांकन हुआ। जबकि कछरा, गोधना और मित्तूपुर रजिस्ट्रेशन समाप्त होने के कारण चुनाव नहीं हो पाया। लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार साधन सहकारी समिति मोहम्मदपुर पर प्रबंध समिति के 7 सदस्य निर्विरोध और दो सदस्य चुनाव लड़ेंगे। साधन सहकारी समिति रोहुआ और बैदौली में 9 डायरेक्टर सदस्य पद हैं जिसमें 5 ही सदस्यों ने पर्चा दाखिल किया। इसी तरह से साधन सहकारी समिति भैंसाड़, हाजीपुर, बघावर आदि समितियों पर नामांकन पत्र दाखिल किया गया। अजमतगढ़ ब्लॉक में 17 और हरैया ब्लॉक में 17 साधन सहकारी समितियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें