फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजबजा रही नालियां, सफाई कर्मी नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बनकटिया गांव स्थित मौर्य बस्ती के लोग नाबदान के पानी के बहाव को लेकर परेशान है। बस्ती में जल निकासी के लिए बनी नालियां जाम होने से रास्तों पर गन्दा पानी बह रहा था, जिसके चलते ग्रामीणों ने श्रमदान कर स्वयं ही नालियों की सफाई किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में कभी भी सफाई कर्मी के न आने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

बनकटियां गांव में लगभग सौ घर है, जिसकी आबादी पांच सौ के करीब है। गांव में जल निकासी के लिए वर्षो पूर्व नाली का निर्माण हुआ था। जो साफ-सफाई व देखरेख के अभाव में जाम होकर बजबजाने लगी थी। नाली के जाम होने के चलते लोगों के घरों का पानी रास्ते पर बहने लगा था, जिससे ग्रामीणों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही थी। ग्रामीणों का आरोप है कि नाली की सफाई के लिए कई बार ग्राम प्रधान रविंदर पटेल से लेकर बीडीओ तक शिकायत की गई, लेकिन नाली साफ नहीं हुआ। गांव में सफाई कर्मचारी भी तैनात है पर उसे देखे हुए ही ग्रामीणों को काफी समय बीत गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मी के गांव में न आने से पूरा गांव गंदगी के ढेर में तब्दील हो गया है। मंगलवार का ग्रामीणों ने श्रमदान कर गांव के नाली की सफाई किया। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने कई जगहों पर टूटी नाली की मरम्मत भी की गई। इसके साथ ही लोगों ने सफाई कर्मी के गांव में न आने और प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान न दिए जाने पर आक्रोश भी जताया गया। श्रमदान कर नाली की सफाई करने वालों में बब्बू, विश्वनाथ, अशोक, भोला, चुन्नीलाल, सुरेंद्र, रामचंद्र, सुलेमान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें