फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर कटने से सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। स्थानीय तहसील के शारदा सहायक खंड- 23 से निकलने वाले बेलवाना माइनर में पानी के दबाव के कारण पटरी कट गई। इसकी वजह से सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। विभागीय टीम ने जेसीबी की सहयाता से कटे भाग की भराई की। निकासीपुर में मंगलवार भोर में चार बजे माइनर कटने की जानकारी ग्रामीणों को मिली। इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज इन्द्रभान तिवारी, एई नहर अवधेश कुमार तिवारी और जिलेदार अवधेश कुमार सिंह को दी गई। सूचना मिलने के बाद भी नहर विभाग का कोई अधिकारी कर्मचारी तीन घंटे तक मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने मिलकर किसी तरह से नहर के पानी को रोकने का प्रयास किया। सुबह सात बजे ग्रामीणों ने खुद ही जेसीबी मंगाई और नहर के कटे भाग की भराई की। इस अवसर पर महेंद्र कुमार सिंह, लल्लन यादव, राजनरायन यादव, रामदेव यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें