फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में बुना विकास का ताना-बाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। नगर पंचायत की बैठक बुधवार को अध्यक्ष प्रभा देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नवनिर्वाचित सभासदों ने क्षेत्र में साफ़-सफ़ाई की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित करने पर विशेष जोर दिया। अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर सिंह ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द खुले में शौच समाप्त कर सभी घरों को शौचालय युक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

सभासदों के प्रस्ताव पर मोहल्ला सिरादी का पुरा में कतवारू मौर्य के घर से खरेवां मोड़ तक इंटरलाकिंग सड़क, मोहल्ला पठान टोला में फ़जलुर्हमान के घर से ट्रांसफ़ार्मर तक इंटरलाकिंग सड़क और नाली की मरम्मत, वार्ड मीर हसन और पठानटोला स्थित गड़ही को खुदवा कर सुंदरीकरण कार्य समेत अन्य विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव स्वीकार किए गए। पूर्व चेयरमैन श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि थाने के बग़ल से शिवाला पुलिया तक नाला निर्माण के लिए रेलवे की ओर से आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं और जल्द ही नाला निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। प्रकाश व्यवस्था के लिए नई लाइटों को खरीदने संबंधी प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास किया गया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष एवं सभासद रामप्रकाश यादव, पूर्व अध्यक्ष एवं सभासद ओबैदुर्हमान, शाहजहां बानो, हाजी मोहम्मद असलम, राजनरायन, रोजी ख़ानम, गीता देवी, विकास सोनी, विक्की बरनवाल, शाहीन बानो, शबाना ख़ातून, रामशरण मौर्य, रामप्रकाश यादव और एस सोनकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें