फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (रामजन्म सिंह गुट) की बैठक बुधवार को संगठन के जिला कार्यालय मुकेरीगंज पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष दिनेश प्रताप की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अध्यापकों की ओर से ऋण के लिए बैंकों से अवेदन किया जा रहा है। विद्यालय के नियोक्ता के हस्ताक्षर के बावजूद बैंक ऋण नहीं दे रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के लेखाधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित कराने पर ही ऋण मिलने की बात कही जा रही है। लेखाधिकारी की ओर से हस्ताक्षर नहीं किया जा रहा है। यदि समस्या का यथाशीघ्र बैंकों और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से हल नहीं किया गया तो संगठन सड़क पर उतरेगा। जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि नवीन पेंशन कटौती की राशि, मूल्यांकन पारिश्रमिकी का भुगतान और कक्ष निरीक्षण के भुगतान का कई महीनों से जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सत्याग्रह किया जाएगा। तारिक एजाज, शेर बहादुर सिंह यादव, अबरार अहमद, नरेन्द्र सिंह, राहुल सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, जीत बहादुर यादव, श्रवण यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें