आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सहयोग न प्रदान करने और अपने अधीनस्थ सहायक विकास अधिकारी पंचायत को अवकाश देते हुए ब्लाक मुख्यालय से बाहर जाने की अनुमति प्रदान करने पर मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को खंड विकास अधिकारी मुहम्मदपुर संतोष नारायण गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीडीओ ने उनसे तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण और तथ्यात्मक आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। ऐसा न करने पर एकपक्षीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
जारी की गई नोटिस में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा है कि मंगलवार को जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र नाथ मिश्रा और जिला स्वच्छता प्रेरक रईस नकवी स्वेच्छग्रहियों द्वारा किए गए कार्यों का निरीक्षण करने के लिए गए थे। जिसमें इनके द्वारा न तो अपेक्षित सहयोग नहीं किया गया। साथ ही अपने अधीनस्थ सहायक विकास अधिकारी पंचायत को अवकाश प्रदान करते हुए ब्लाक मुख्यालय से बाहर जाने की इजाजत दी गई। जिसके कारण स्वेच्छाग्रहिया के कार्यों के समुचित विकास निरीक्षण किए जाने की प्रक्रिया बाधित हुई। जिसके लिए यह प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए गए।