फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के 31 और सदस्य पद के 191 नामांकन दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही रविवार से नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन का कार्य भी शुरू हो गया। दो दिनों तक सिर्फ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई लेकिन किसी ने नामांकन नहीं किया। अब इसमें तेजी आ चुकी है। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए 31 और सदस्य पद के लिए 191 नामांकन दाखिल हुए। जबकि अध्यक्ष पद के लिए 19 और सदस्य पद के लिए 67 नामांकन पत्रों की बिक्री भी हुई।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ ही अपना नामांकन में भी अब तेजी आ गई है। जिसका असर नामांकन के छठवें दिन देखने को मिला। जब नामांकन पत्रों को खरीदने वालों से ज्यादा नामांकन करने वालों की संख्या रही। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए 31 और सदस्य पद के लिए 191नामांकन दाखिल हुए। शुक्रवार को दाखिल नामांकन पत्रों की स्थिति पर गौर करें तो नगर पालिका आजमगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए आठ नामांकन पत्र बिका और एक नामांकन हुआ। सदस्य पद के लिए 10 नामांकन बिके और 23 ने नामांकन किया। नगरपालिका मुबारकपुर में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र तो नहीं बिका लेकिन दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। सदस्य पद के लिए 14 नामांकन बिके और 32 नामांकन हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्रों और दाखिल नामांकन पत्रों की स्थिति देखें तो बिलरियागंज में नामांकन पत्र तो नहीं बिका लेकिन दो ने नामांकन दाखिल किया। लेकिन सदस्य पद के लिए 4 नामांकन पत्र बिके और 15 ने नामांकन किया। महराजगंज में अध्यक्ष के लिए दो नामांकन किया और सदस्य पद के लिए दो नामांकन पत्र बिके और आठ नामांकन हुए। अजमतगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र बिका और सदस्य के लिए चार नामांकन पत्र बिका और आठ ने नामांकन किया। जीयनपुर में अध्यक्ष पद के लिए दो बिके और चार नामांकन हुए। सदस्य पद के लिए छह बिके और एक ने नामांकन किया। फूलपुर में अध्यक्ष के लिए एक बिका और एक ने नामांकन किया। सदस्य के लिए दो नामांकन पत्र बिके और चार ने नामांकन किया। माहुल में अध्यक्ष के लिए दो बिके और तीन नामांकन हुआ। सदस्य के पाच नामांकन पत्र बिके और 30 नामांकन हुआ।निजामाबाद में अध्यक्ष पद के लिए तीन बिके और तीन ने नामांकन किया। सदस्य के तीन नामांकन पत्रों की बिक्री हुई और 10 ने नामांकन किया। सरायमीर में अध्यक्ष के लिए एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई। सदस्य के लिए सात नामांकन पत्र बिके और 15 नामांकन दाखिल हुए। अतरौलिया में अध्यक्ष के लिए तीन नामांकन दाखिल हुआ। सदस्य का पांच नामांकन पत्र बिका और छह ने नामांकन किया। लालगंज में अध्यक्ष पद पर न तो नामांकन पत्र बिका और ना ही किसी ने नामांकन किया। सदस्य पद के लिए चार बिके और 14 ने नामांकन किया। मेंहनगर में अध्यक्ष के लिए एक बिका और सात लोगों ने नामांकन किया। सदस्य पद के लिए एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई और 25 लोगों ने नामांकन किया।
0000
शुक्रवार को हुए नामांकन में अध्यक्ष पद के लिए आजमगढ़ नपा से महमूद खां ने रालोद प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। वहीं मुबारकपुर नपा से पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी मुहम्मद युनूस अंसारी की पत्नी करीमुन्निशा ने सपा प्रत्याशी और नेत्रा पत्नी मोहम्मद मजहर ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। नगर पंचायतों में फूलपुर में अभिमन्यु गुप्ता, माहुल में महेंद्र यादव, गीता और जयप्रकाश, मेंहनगर में विरेंद्र आर्य, अशोक चौहान, प्रेमचंद, उमेश सिंह और कमलेश मधुकर, निजामाबाद में सपा से प्रेमा यादव और शकीला, अतरौलिया से दिनेश, कवलपत्ती और रामचंद्र जायसवाल, जीयनपुर से बसपा प्रत्याशी खुरमुल्ली गुप्ता, सैयद रिजवान मेंहदी, मदन शर्मा, रेहान अहमद, बिलरियागंज से मोहम्मद आरिफ, विरेंद्र विश्वकर्मा और नेसार अहमद, महराजगंज में मीना पत्नी काली ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें