फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के साथ खड़े हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष, इसलिए दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। सपा में मचे घमासान के बीच तीसरी बार एमएलसी बने पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस फैसले से उत्साहित उनके समर्थकों ने बाबा भवरनाथ मंदिर परिसर में उनके उज्जवल भविष्य के लिए हवन-पूजन किया।
विज्ञापन


मऊ जनपद के अल्देमऊ गांव निवासी यशवंत सिंह का कार्य क्षेत्र आजमगढ़ जनपद ही है। यशवंत वर्ष 2004 में सपा में शामिल हुए थे। सपा शासन काल में एक बार मंत्री बने और तीसरी बार एमएलसी। लेकिन शनिवार को उन्होंने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। एमएलसी यशवंत सिंह ने बताया कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चीन के साथ खड़े हो गए हैं। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में अच्छा कार्य कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी दुनिया में भारत के गौरव को बढ़ा रहे हैं। इसलिए इन लोगों की मदद होनी चाहिए।

मैंने इस्तीफा दिया, लेकिन अभी तक किसी नेता ने मुझसे इस संबंध में बात नहीं की। वहीं जैसे ही उनके इस्तीफे की सूचना उनके समर्थकों को हुई बाबा भवरनाथ मंदिर परिसर में उनके उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन के लिए हवन पूजन का आयोजन किया। कार्यक्रम के आयोजक राजेश सिंह कम्हेनपुर ने बताया कि एमएलसी यशवंत सिंह ने जो निर्णय लिया है वह अत्यंत सराहनीय है। क्योंकि सपा अब अपने विचारों और सिद्धांतों से भटक चुकी है और परिवारवाद की राजनीति तक सीमित हो चुकी है। वर्तमान में भाजपा ही एक पार्टी है जो देश हित की राजनीति करती है और यदि वह भाजपा में शामिल होते हैं तो हम सभी की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस मौके पर सुरेंद्र यादव, अंकुर सिंह, रविश सिंह, गौरव सिंह, छोटू सिंह, आनंद यादव, टिंकू सिंह, संजुल सिंह, रितेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें