फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 45 करोड़ से 7 से 10 मीटर चौड़ी की जाएगी 14 किलोमीटर सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय का शुरू होने के बाद आजमगढ़ से गाजीपुर जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। यह मांग पूरी हो गई है। शासन ने इस मार्ग को सात से 10 मीटर करने के लिए 45 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग से ही महाराजा सुहेलदेव विवि तक रास्ता जाता है। मुख्य मार्ग से विश्वविद्यालय तक तो मार्ग को फोरलेन बनाया गया है। लेकिन मुख्य मार्ग सात मीटर ही चौड़ा था।
इसके चौड़ीकरण की मांग काफी दिनों से की जा रही थी। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने पहले विवि तक रोडवेज बस के संचालन की मांग की। उनका प्रयास रहा कि विवि गेट तक बसों का संचालन शुरू हो गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से गाजीपुर जाने और आने वाली बसें अब विवि गेट से होकर आना जाना कर रही हैं। वहीं अब उनकी मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण की मांग भी पूरी हो गई है। शासन की ओर से अब इस मार्ग को 10 मीटर चौड़ा करने के लिए 45 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। आजमगढ़ से गाजीपुर जाने वाले इस मार्ग का 14 किमी हिस्सा आजमगढ़ में पड़ता है। गाजीपुर और मऊ जनपद में पहले ही मार्ग का चौड़ीकरण हो चुका है। लेकिन, आजमगढ़ का हिस्से का 14 किमी मार्ग वैसे ही रह गया था। अब इस मार्ग का भी चौड़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें