फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दूसरे राज्यों के भ्रमण पर जाएंगी कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं दूसरे राज्यों के भ्रमण पर जाएंगी। इससे वह दूसरे प्रांतों और शहरों की संस्कृति, बोलचाल की भाषा, रहन-सहन और वहां के प्रसिद्ध स्थानों के बारे में जानकारी कर सकेंगी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत छात्राओं को यह लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में 21 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल संचालित हैं, इनमें कक्षा छह से आठ तक की 2100 छात्राएं अध्ययनरत हैं। यह छात्राएं पढ़ाई के साथ आगे बढ़ें इसके लिए उन्हें अब किताबी ज्ञान के साथ दूसरे शहरों में ले जाकर वहां की संस्कृति की जानकारी हासिल करेंगी। बीएसए राजीव कुमार पाठक ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों और संस्कृतियों से परिचित कराना है। यह उनके ज्ञान और कौशल को आगे बढ़ाने में सहायक होगा। साथ ही उनमें आत्मविश्वास और सामाजिक कौशल विकसित होगा। इस तरह की विजिट शैक्षिक, सांस्कृतिक या आर्थिक गतिविधियों से संबंधित हो सकती हैं, जैसे ऐतिहासिक स्थल, संग्रहालय, कारखानों और उद्योगों का दौरे, उच्च शिक्षा संस्थान, कृषि क्षेत्र, स्थानीय कला और संस्कृति से संबंधित गतिविधियों में भाग लेना है। यह छात्राओं के लिए अनूठा अनुभव होगा, उन्हें अपने राज्य से बाहर की दुनिया के बारे में जानने और समझने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें