फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे चल रहा मंडल का निजाम....निरीक्षण में 133 अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कमिश्नर कनक त्रिपाठी ने कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति समय से सुनिश्चित करने और शासकीय तन्त्र को चुस्त दुरुस्त करने के उद्देश्य से मंगलवार को 12 मंडलीय अधिकारियों के माध्यम से 54 मण्डलीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण कराया। औचक निरीक्षण में 133 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसमें 27 अधिकारी और 106 कर्मचारी सम्मिलित हैं। अनुपस्थिति पर घोर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कमिश्नर ने सभी का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

अपर आयुक्त (प्रशासन) धर्मेन्द्र सिंह ने पूर्वाह्न 10.10 बजे आयुक्त कार्यालय भवन स्थित उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय का निरीक्षण किया। उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण और वरिष्ठ सहायक चन्द्रजीत यादव अनुपस्थित थे। संयुक्त अभियोजन कार्यालय में आरक्षी मनोज कुमार यादव अनुपस्थित रहे। सहायक आयुक्त औषधि के निरीक्षण में संयुक्त निदेशक कृषि कार्यालय के संयुक्त निदेशक समेत पांच कर्मचारी गायब मिले। क्षेत्रीय खादी ग्रामोद्योग कार्यालय में उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरविन्द कुमार श्रीवास्तव समेत दो, संयुक्त आयुक्त व्यापाकर कर कार्यालय में संयुक्त आयुक्त व्यापारकर वीपी सिंह समेत 10 लोग अनुपस्थित मिले। एसआईबी कार्यालय में संयुक्त आयुक्त मुहम्मद यहिया अन्सारी, डिप्टी कमिश्नर विजय कुमार गुप्ता, वाणिज्य कर अधिकारी पुष्पराज चतुर्वेदी, सहायक नियन्त्रक बाट माप कार्यालय में सहायक नियन्त्रक अनुज कुमार प्रियदर्शी समेत दो अनुपस्थित थे। मुख्य अभियन्ता बिजली कार्यालय में मुख्य अभियन्ता आरआर सिंह समेत 12 लोग, अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय में अधीक्षण अभियन्ता समेत तीन मिले। उप आबकारी आयुक्त कार्यालय के निरीक्षण में कार्यालय का ताला बन्द मिला। उप आबकारी आयुक्त समेत चार, उप निदेशक उद्यान कार्यालय में चार कर्मचारी, उप निदेशक राष्ट्रीय बचत कार्यालय में उप निदेशक विजयनाथ मिश्र, अपर निदेशक चिकित्सा कार्यालय में संयुक्त निदेशक अनिता सिंह आदि अनुपस्थित मिले।
वन संरक्षक कार्यालय में वरिष्ठ सहायक अनुराधा देवी अनुपस्थित मिलीं। मंडलीय विकास भवन के निरीक्षण में उपायुक्त एवं उप निबन्धक समेत चार, अपर निदेशक पशुपालन कार्यालय में दो, उप निदेशक मत्स्य कार्यालय में दो, अधीक्षण अभियन्ता जल निगम कार्यालय में सहायक अभियन्ता आरके यादव और तीन, अधीक्षण अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण कार्यालय में अधीक्षण अभियन्ता, उप निदेशक समाज कल्याण कार्यालय में उप निदेशक समाज कल्याण अनुपस्थित थे। मुख्य अभियन्ता लोनिवि कार्यालय में मुख्य अभियन्ता सुरेश प्रताप सिंह समेत 16, अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई कार्यालय में अधीक्षण अभियंतात आनन्द कुमार यादव समेत पांच, उप निदेशक (प्रशासन) मण्डी परिषद कार्यालय उप निदेशक अमिताभ शुक्ला समेत तीन, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि कार्यालय में अधीक्षण अभिन्ता विपिन कुमार राय समेत 12, अधीक्षण अभियन्ता बाढ़ खण्ड (नोडल) कार्यालय में अधीक्षण अभियन्ता दीपक कुमार समेत पांच तथा उप निदेशक (निर्माण) मण्डी कार्यालय में उप निदेशक गिरधारी लाल समेत तीन अनुपस्थित पाए गए। दि किसान सहाकारी चीनी मिल्स सठियांव के औचक निरीक्षण में 15 लोग अनुपास्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें