फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदेय स्थल पर अंकित हों सभी सूचनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बुधवार रात कैंप कार्यालय पर लोक चुनाव-2019 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए एआरओ के साथ बैठक की। कहा कि विभिन्न मजरों में ईवीएम के प्रति मतदाताओं में जागरूकता पैदा करें। तहसील स्तर पर दिव्यांग मतदाताओं के सहायता के लिए समिति का गठन करें। प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदेय स्थल का नाम, लोकसभा, विधान सभा, आरओ, बीएलओ, सुपरवाइजर आदि सभी संबंधितों के नाम का उल्लेख कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने सभी एसडीएम को कहा कि संबंधित सेक्टर का मैप तथा रूट चार्ट बना लें। सीडीओ को निर्देशित किया कि अपर पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर बूथों का निरीक्षण करें। सीआरओ को निर्देशित किया कि मतदाता सूची से एएसडी वोटर (अनुपस्थित, स्थानांतरित तथा डुप्लीकेट मतदाता) का चिह्नाकंन कर सूची को सही करें। लेखपालों को भी लगाए। सीडीओ डीएस उपाध्याय, सीआरओ हरी शंकर, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद, एडीओ निर्वाचन बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें