निजामाबाद। जिला उद्योग केंद्र की ओर से राजकीय चीनी उद्योग के नाम से भूमि निजामाबाद के ब्लैक पॉटरी के शिल्पकारों को आवंटित की गई है। 104 प्लाटों की इस भूखंड में न तो आने-जाने का सही मार्ग है और न ही बिजली की व्यवस्था। बारिश होने पर शिल्पकारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लघु उद्योग के लिए शिल्पकारों को यहां भूमि आवंटित की गई है। सभी की ओर से अपने-अपने प्लाटों पर कार्य तो किया जा रहा है, प्लाट में से निकलने वाले कचरे और गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था ना होने के कारण भूखंड धारकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से पुरानी तहसील चौक से राजकीय चीनी उद्योग में जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलजमाव हो गया है। शिल्पकारों को आने जाने में असुविधा हो रही है। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से भूखंड तो आवंटित कर दिया गया, लेकिन सब हवा हवाई साबित हो रहा है।