लाटघाट। सगड़ी तहसील में होने वाले गौशाला निर्माण का निरीक्षण करने के लिए एसडएम पंकज श्रीवास्तव, तहसीलदार अरविंद सिंह, खंड विकास अधिकारी हरैया बीबी सिंह निमार्णाधीन गौशाला का निरीक्षण करने हरैया विकास खंड पहुंचे। जहां उन्होंने तहसील सभागार में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की।एसडीएम ने कहा कि गौशाला निर्माण में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। निर्माण मानक के अनुसार हो नहीं तो कार्रवाई होगी।
खंड विकास अधिकारी हरैया बीबी सिंह ने ग्राम प्रधानों से पशु सुरक्षा गौशाला के लिए सहयोग की अपील की। कहा कि अपने स्तर से व्यवस्था करें जिससे जो आवारा पशु हैं इनकी व्यवस्था की जाए। आवारा पशुओं की देखरेख सुरक्षा और गौशाला की सभी तैयारी की जा रही है। ग्राम प्रधान पशुओं का देखभाल मनरेगा से ही कर सकते हैं। एसडीएम ने गौशाला निर्माण के लिए तहसील सगड़ी के अजमतगढ़ ब्लॉक के नरहन खास गांव में लगभग पांच एकड़, आशापुर में लगभग तीन एकड़, महाराजगंज ब्लॉक के देवारा जदीद में सात एकड़, तुर्क चारा में सात एकड़ ,रुद्रपुर में पांच एकड़, तेरही में लगभग 10 एकड जमीन का सीमांकन कराया। चारागाह के लिए हरैया ब्लॉक के पिहार गांव में लगभग तीन एकड़, बिलरियागंज ब्लॉक के बल्देव मंदुरी में लगभग सात एकड़ भूमि को चिह्नांकित कर खंड विकास अधिकारी को उपलब्ध कराया।