फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरूनी और मुकामी अंजुमनों ने की नौहाख्वानी और सीनाजनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। सठियांव ब्लॉक के कस्बा सराय गांव में सोमवार को 13 मोहर्रम पर अंजुमन हुसैनिया बाबुल हवायज की ओर से जुलजनाह, अलम मुबारक और जुलूस-ए-गहवार-ए-अली असगर बरामद हुआ। इसमें बैरूनी और मुकामी अंजुमनों ने शिरकत कर नौहाख्वानी और सीनाजनी की। जुलूस-ए-गहवार-ए-अली असगर में अंजुमन जाफ़रिया कोपागंज मऊ, अंजुमन हैदरी खां साहब जौनपुर, अंजुमन पयामे टीघरा जौनपुर और मुकामी अंजुमन हैदरी कस्बा सराय ने नौहाख्वानी और सीनाजनी किया। जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ निकला। मासूम अली असगर को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई। जुलूस वाकयाते कर्बला के शहीदाने ईमाम हुसैन अल्हि सालम और उनके काफिले में शामिल 72 लोगों की शहादत की याद में हर वर्ष निकाला जाता है। इमामबाड़े में मजलिस का भी आयोजन किया गया। मौलाना मोहम्मद रजा खां ने जीकरे इमाम हुसैन के उनवान पर बयान फरमाया। मो. नसीम, इस्माइल फ़ारूक़ी प्रधान, इम्तेयाज हुसैन, मासूम, हसन हैदर, अजीम फ़ारूक़ी, रहबर, समीम हैदर, अहमद रजा शामिल रहे।
विज्ञापन

कारवाने गम का जुलूस आज
मेजवां। फूलपुर तहसील क्षेत्र के चमावां गांव स्थित बुद्धू खां के मस्जिद सेमंगलवार को सुबह सात बजे से अंजुमन फरोगे अजा की तरफ से कारवाने गम जुलूस निकाला जाएगा। इसमे मौलाना वसी हसन खान, मौलाना कैसर अब्बास, मौलाना सैयद शारिब अब्बास, मौलाना गयूर अब्बास, मौलाना सैयद गुलाम हुसैन, मौलाना सैयद अफसर हुसैन, सैयद जफ़र हुसैन मजलिस को खिताब करेंगे। पूर्व प्रधान रजिउल्ल हसन ने बताया कि जुलूस में अजुमन फिरदोसिया गोपालपुर, अंजुमन जीनते अजा बाराबंकी, अजुमन सज्जादिया कोपागंज, अजुमन अन्सारे हुसैनी मुबारकपुर नौहा-मातम पेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें