फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी एक्ट के विरोध के लिए मंच का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में एससी-एसटी एक्ट-2018 को काला कानून बताते हुए इसके विरोध में रविवार को एक मंच का गठन हुआ है। इसका नाम एससी-एसटी एक्ट प्रताड़ना मंच-2018 रखा गया। एक्ट को सवर्णों और पिछड़ों के साथ अन्याय और अत्याचार बताते हुए मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने एससी-एसटी एक्ट की आड़ में किए जाने वाले दुर्व्यवहार और शोषण के खिलाफ अपने अपने विचार रखें। अध्यक्षता कर रहे गोविंद दुबे ने बताया कि मंच के माध्यम से वर्तमान सरकार की ओर से सवर्णों और पिछड़ों के साथ किए जा रहे अन्याय और अत्याचार का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। ताकि अपने और बच्चों का भविष्य बचाया जा सकें। आगे की योजना की रूपरेखा तैयार की गई और अगले रविवार को इसकी संरचना में और विस्तार करने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक का संचालन विवेक पांडे की ओर से किया गया। बैठक में सभानंद मिश्रा, बजरंग सिंह, रजनीश राय, राकेश मौर्य, अरुण पाठक, रवि सिंह, विवेक सिंह, अजय पांडे, चंदन सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, डिंपू सिंह, सौरभ सिंह, अभयानंद पांडे, अजय राय, राम सिंह, रतन पांडे, सौरभ राय, विवेक राय, अन्नू सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


एससी-एसटी आयोग के सदस्य का स्वागत
मेजवां। तीजाराम को अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के प्रदेश सदस्य के मनोनीत किए जाने के बाद उनके प्रथम आगमन पर फूलपुर डाक बंगले में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। तीजा राम ने कहा कि भाजपा लगातार दलितों के हित में काम कर रही है। कभी भी एससी-एसटी की धारा में किसी निर्दोष को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर रामसेवक सोनकर, दिलीप सिंह, फूलचन्द भारती, गोविन्द कुमार यादव, नागेन्द्र यादव, रानू प्रताप राणा, सुरेंद्र प्रताप, संजय कुमार, दिनेश जायसवाल, अमरनाथ बर्नवाल, सुधीर रावत, प्रेम कुमार पांडेय, दुर्गेश अग्रहरि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें