फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमसभरी गर्मी के बीच रूला रही है बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। वर्तमान में उमसभरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ऊपर से बिजली की अंधाधुंध कटौती ने लोगों की रातों की नींद हराम कर दी है। नगर के आधे इलाके में प्रतिदिन रात की कटौती शिड्यूल में शामिल हो गई है। कटने के बाद बिजली कब आएगी यह निश्चित नहीं है। कभी तो आधी रात को आ जाती है तो कभी पूरी रात ही गायब रहती है। नगर के मातनपुर फीडर की हालत सबसे खस्ता है। प्रतिदिन खराबी होना इस फीडर की पहचान बन चुकी है। वहीं गड़बड़ी का बहाना बनाकर अपना झाड़ लेते हैं। लेकिन खमियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। एसडीओ ने कटिया कनेक्शन को गड़बड़ी का कारण बता दिया है। शासन की ओर से शहरी क्षेत्रों को 24 घंटे बिजली देने का निर्देश है। लेकिन आजमगढ़ शहर में शिड्यूल का कोई मतलब ही नहीं रह गया है। एक तरफ उमसभरी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं। दूसरी बिजली की अंधाधुंध कटौती ने लोगों को बेहाल कर रखा है। बिजली कब आएगी कब जाएगी इसका कोई निश्चित समय नहीं है। कभी हाफिजपुर में फाल्ट तो कभी जाफरपुर में और मातनपुर की हालत तो ऐसी हो गई है कि खराबी इस फीडर की पहचान बन चुुुकी है। आए दिन यहां खराबी होती रहती है जिसका खामियाजा इस उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को उठाना पड़ता है। शहर कुछ मुहल्ले पुरानी सब्जी मंडी, बदरका, अतलस पोखरा, ब्रह्मस्थान, करतालपुर आदि ऐसे हैं जहां रात को नौ बजे बिजली का कटने का शिड्यूल बन गया है। इस संबंध में जानकारी के लिए जब विभाग के एसडीओ के पास फोन करिए तो कभी उनका फोन उठ जाता है और कभी-कभी तो उनके द्वारा फोन उठाना भी गवारा नहीं समझा जाता है। नगर के आराजीबाग आंशिक मुहल्ले के सलमानी अस्पताल के पास लगा उनके निजी ट्रासंफर से लगभग दो सौ घरों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। जो लोड अधिक होने के कारण बार-बार जल जाता है। कई बार मुहल्ले के लोगों ने इसकी क्षमता बढ़ाने की मांग की लेकिन उसे नहीं बढ़ाया गया। जिसका परिणाम है कि आए दिन बिजली न रहने पर लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना होता है। अगर कोई खराबी हो गई तो उसे ठीक होने में 24 घंटे लग जाते हैं। शुक्रवार की रात में सलमानी अस्पताल के पास लगा ट्रांसफार्मर जल गया। एसडीओ को कई बार फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। दोपहर तक ट्रांसफर को बदला नहीं गया लेकिन शाम के समय लाकर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया और देर रात लगभग 10.30 बजेे बिजली की आपूर्ति शुरू हुई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। मुहल्ले के अमित, सुरेंद्र, हरिश्याम, प्रमोद आदि ने बिजली विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


जब हमने ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिली तो दूसरे ट्रांसफार्मर को भेजा इसे लगाने में शाम हो गई। इसके बाद ट्रांसफार्मर को चार्ज होने में जो समय लगा। उसके बाद बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जल्द ही हम ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
- चंद्रेश उपाध्याय, अधिशासी अभियंता।

आए दिन टूटते रहते हैं जर्जर विद्युत तार
अंबार। फ़ूलपुर तहसील के अंबारी बाजार में आए दिन विद्युत तार टूटने की समस्या बनी हुई है। प्रतिदिन अंबारी बाजार के भीड़भाड़ वाले इलाकों में जर्जर तार टूटकर गिरते रहते हैं। जिससे हमेशा दुर्घटना होने का भय सताता रहता है। शाहगंज रोड और माहुल रोड पर तो अक्सर इस तरह की घटना होना आम बात हो गई है। बाजार के लोगों ने कई बार अधिकारियों से इन जर्जर तारों को बदलने की मांग की लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। बाजार के बबलू प्रजापति, डा. जकरिया, नेयाज अहमद, अरमान अहमद, राम आसरे प्रजापति, मतई यादव, अमित जायसवाल, कृष्ण कुमार यादव, शफीक अहमद ने चेतावनी दी कि अगर जल्द तार नहीं बदला जाता है तो हम चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। वहीं फ़ूलपुर जेई चंदन यादव का कहना है कि जर्जर तार बदलने के लिए स्टीमेट बना कर भेजा गया है तार उपलब्ध हो जाने पर शीघ्र बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें