फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ फूंका बिगुल

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद (आजमगढ़)। तहसील कैंपस के बाहर मंगलवार को जन एकता, जन अधिकार-जन प्रतिरोध, राष्ट्रीय मंच की ओर से केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सभा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर पूंजीवादी नमीति अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जितेंद्र हरि पांडेय ने कहा कि एनडीए की मोदी सरकार का अच्छे दिनों का वादा खोखला साबित हो रहा है। चंद पूंजीपतियों का विकास हुआ है। दो करोड़ युवाओं को रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा था, जबकि एक वर्ष में दो लाख युवाओं को भी रोजगार नहीं मिला। नोटबंदी से 90 लाख लोग रोजगार से वंचित हुए। नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक से जनता का पैसा लेकर फरार है। भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने का दावा करने वाली भाजपा इस संबंध में कोई बिल संसद पटल पर नहीं रख पाई। भाकपा माले के नेता जय प्रकाश नारायण राय ने कहा कि ललित मोदी और विजय माल्या जैसे लोग भारत छोड़ विदेश की सैर कर रहे हैं। पेट्रोल, डीजल, रेल-बस किराए में वृद्धि हो रही है। 16 से 23 मई कर केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों की पोल खोली जाएगी। रामसूरत यादव, हरिगैंन राम, जलालुद्दीन, एकादशी यादव, बृजेश राय ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता लालचंद यादव और संचालन जितेंद्र हरि पांडेय ने की। अब्दुल्लाह, नारायन, शिवदास, रामजीत प्रजापति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें