फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल जगाई टीकाकरण की अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए शनिवार को जनपद स्तर पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को मुख्य चिकित्साधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को जहां बूथ डे होगा वहीं, 12 से 16 मार्च तक डोर टू डोर अभियान चलेगा। जनपद में कुल 2402 बूथ बनाए गए और 374 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन

11 मार्च को जनपद की समस्त ग्राम सभाओं में 2402 पोलियों बूथों पर पांच वर्ष तक बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई जाएगी। रैली जिला महिला अस्पताल से निकल कर शंकरजी तिराहा, चौक, पुरानी कोतवाली, पहाड़पुर, मुकेरीगंज होते हुए मंडलीय जिला चिकित्सालय पर गोष्ठी के रूप में तब्दील हो गई। रैली में दुर्गाजी पीजी कालेज के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके तिवारी और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय ने बताया कि कुल 4804 वैक्सीनेटर और 2402 मोबलाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। 1170 टीमों के अतिरिक्त 32 मोबाइल टीम और 46 ट्रांजिट टीम भी कार्य करेगी। जनपद में कुल 6,55,561 बच्चों को ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य चिकित्साधिक्षिका डा. अमिता अग्रवाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. बीके अग्रावाल, डब्लूएचओ, यूनीसेफ और यूएनडीपी के जिला स्तरीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें