फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 को बीएसए कार्यालय में होगी टंकण ज्ञान की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नियम विरुद्ध तरीके से अनुदानित अशासकीय जूहा स्कूलों में नियुक्त हुए लिपिकों को अब टंकण ज्ञान परीक्षा देनी ही पड़ेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने 12 मार्च को बीएसए कार्यालय में सुबह 11 बजे से टंकण ज्ञान परीक्षा कराने की घोषणा कर दी है। सीडीओ ने इसके लिए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी और जिला सेवायोजन अधिकारी को विशेषज्ञ के रूप में तैनात किया है। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में ही परीक्षा होने की बात खुलासा कर दिया था। जांच का दायरा बढ़ने से लिपिकों और प्रधानाध्यापकों में खलबली की स्थिति मची है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत एक बाबू की मिलीभगत से अनुदानित अशासकीय जूहा स्कूलों में नियम विरुद्ध तरीके से लिपिकों की नियुक्ति की शिकायत पर जिलाधिकारी सीबी सिंह ने सीडीओ अभिषेक सिंह, बीएसए डॉ. वीके शर्मा और अपर अर्थ एवं संख्याधिकारी सुनील सिंह को मामले की जांच सौंपी थी। जांच में पता चला कि वर्ष 2015 से अब तक अनुदानित अशासकीय जूहा स्कूलों में प्रधानाध्यापक, अध्यापक और लिपिक पद पर हुई लगभग 110 नियुक्ति में मानकों की जमकर अनदेखी की गई थी।लिपिक पदों पर नियुक्ति के दौरान टंकण ज्ञान की परीक्षा कराने के कोई साक्ष्य नहीं मिले थे। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी 17 लिपिकों की टंकण ज्ञान परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं। परीक्षा 12 मार्च को बीएसए कार्यालय में सुबह 11 बजे से होगी। सीडीओ ने इसके लिए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी और जिला सेवायोजन अधिकारी को विशेषज्ञ के रूप में तैनात किया है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। अब परीक्षा देने की जानकारी होने से लिपिकों में हड़कंप की स्थिति मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें