मेजवां। फूलपुर कस्बा स्थित न्यू कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें छात्र और छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के माडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन एसडीएम फूलपुर अनिल कुमार सिह और सीओ रविशंकर प्रसाद ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी का अवलोकन प्रिंसिपल शम्स तबरेज और प्रबंधक नैयर आजम खा ने किया। छात्राओं द्वारा हिंदी साहित्य का इतिहास, ग्रेट हाट, बुलेट ट्रेन, भजन गाती मीरा बाई, शायर मिर्जा गालिब, कैफी आजमी, मस्जिद नवबी, गुरुकुल, प्रभु श्री राम का भब्य मंदिर, स्मार्ट सिटी, इंटरनल फंक्शन आफ बैंकिग सिस्टम, पार्लियामेंट, ज्वालामुखी और सूरदास के जीवन परिचय का मॉडल बनाया। प्रदर्शनी को लोंगो ने सराहा मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी लगाने से बच्चों का ज्ञान बढ़ता है। विशिष्ट अतिथि सीओ रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का आत्मबल बढ़ता मजबूत होता है। संचालन सुमीता ने किया किया। इस मौके पर रामआशीष बरनवाल,मोहम्मद सादिक,राजिक, पीसी जायसवाल, दिलशाद थे।